Spread the love

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल के साथ एक बैठक कर प्रदेश में संगठन सृजन को लेकर आपसी विचार विमर्श किया। उन्होंने पीसीसी ,जिला व ब्लॉक की कार्यकारणी को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए प्रदेश में चल रहें मनरेगा बचाओ अभियान की भी समीक्षा की। इस दौरान संगठन की भावी रणनीति पर भी विचार विमर्श किया गया।
विनय कुमार ने रजनी पाटिल से जिला व ब्लॉक कार्यकारणी के प्रस्ताव के जल्द अनुमोदन का आग्रह करते हुए कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले पीसीसी,जिला व ब्लॉक कार्यकारणी बनने से इन चुनावों में पार्टी को लाभ होगा और पदाधिकारियों को इन चुनावों में दायित्व सौंपा जाएगा।
विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश में पंचायत व कुछ नगर निकायों के चुनाव जल्द प्रस्तावित है इसलिए पार्टी को इन चुनावों की तैयारियों में भी जुटना है। उन्होंने कहा कि हालांकि पंचायत चुनाव पार्टी चिन्ह पर नही होते पर इन चुनावों में पार्टी से जुड़े लोगों को आगे लाने का एक महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन चुनावों के लिये पूरी तरह तैयार है और मजबूती के साथ पार्टी की विचारधारा से जुड़े लोगों को जीता कर ग्राम पंचायतों में पार्टी मजबूती से आगे बढ़ेगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *