Spread the love

चौदहवीं विधान सभा का ग्यारहवां सत्र 16 फरवरी से- कुलदीप पठानियां।

शिमला- हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानियां ने कहा कि चौदहवीं विधान सभा का ग्यारहवां सत्र दिनांक 16 फरवरी, 2026 से अपराह्न 2:00 बजे आरम्भ हो रहा है। उन्होने कहा कि राज्यपाल महोदय की संस्तुती के उपरान्त विधान सभा सचिवालय द्वारा आज इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। पठानियां ने कहा कि सत्र का शुभारम्भ राज्यपाल महोदय के अभिभाषण के साथ अपराह्न 2:00 बजे होगा। पठानियां ने कहा कि राज्यपाल महोदय के अभिभाषण उपरांत शोकोदगार तथा विधायी कार्य  शुरू होंगे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ