Spread the love

भरवाईं स्कूल में अनूप रतन एडवोकेट जनरल, हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपना विद्यालय कार्यक्रम के तहत गोद लिए गए स्कूल का दौरा ।।

स्कूल के विद्यार्थियों को भाषा ज्ञान और नशे से दूर रहने के प्रति किया जागरूक ।

भरवाईं । हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में मंगलवार को अनूप रतन एडवोकेट जनरल, हिमाचल प्रदेश सरकार भरवाईं स्कूल का दौरा किया, जिसे उन्होंने राज्य सरकार की प्रमुख कार्यक्रम ‘अपना विद्यालय – हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम’ के तहत गोद लिया है। जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना और मूलभूत ढांचा विकसित करना है । उन्होंने छात्रों से बातचीत की और उन्हें बताया कि भाषा हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि छात्रों को कम से कम मातृभाषा, हिंदी और अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए । उन्होंने छात्रों को नियमितता, अनुशासन और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखने के लिए कहा। उन्होंने ने छात्रों से नशे के प्रति जागरूक रहने और इससे दूर रहने का आग्रह किया और उनसे कहा कि यदि आप किसी को ऐसा करते हुए देखें तो उसे वहीं रोक दें। उन्होंने छात्रों से व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के बारे में जागरूक रहने का आग्रह किया। उन्होंने छात्रों से मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के बारे में जागरूक रहने का आग्रह किया। उन्होंने ने कहा कि विद्यार्थियों को भारत की निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक रहना चाहिए । इस अवसर पर उन्होंने स्कूल में कमरा बनवाने के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की जो कि पिछले वर्ष दी गई 5 लाख रुपये की राशि से अतिरिक्त है। और सोलर लाइट देने के की भी घोषणा की । इस अवसर प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ,स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष रितिका कौशल, सदस्यों ,समस्त स्टाफ और बच्चों की और से अनूप रतन एडवोकेट जनरल, हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर स्कूल के समस्त अध्यापक मौजूद रहे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *