Spread the love

कांग्रेस की राष्ट्रविरोधी सोच हुई बेनकाब, भारत की सफलता से घबराई राहुल मंडली: जयराम ठाकुर

वैश्विक मंचों पर भारत को बदनाम करना कांग्रेस की आदत बन चुकी है

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष कहा कि दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस द्वारा किया गया  विरोध भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा पर हमला है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब एक जिम्मेदार राजनीतिक दल की तरह नहीं बल्कि राष्ट्रविरोधी दल की तरह काम कर रही है और राहुल गांधी मंडली भारत की प्रगति से घबराकर देश की छवि खराब करने पर उतर आई है।

जयराम ठाकुर ने कहा, “आज पूरा विश्व भारत की तकनीकी क्षमता, नवाचार और नेतृत्व का सम्मान कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है, लेकिन कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी संकीर्ण और ओछी राजनीति का परिचय देते हुए देश के सम्मान को ठेस पहुंचाने का शर्मनाक प्रयास किया है। कांग्रेस का यह विरोध किसी सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति अब पूरी तरह नकारात्मकता, भ्रम फैलाने और भारत की उपलब्धियों को बदनाम करने तक सीमित रह गई है। “राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने विपक्ष की गरिमा को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। कांग्रेस विदेशी मंचों पर भारत को कमजोर दिखाने, निवेशकों को भ्रमित करने और देश की वैश्विक साख को नुकसान पहुंचाने का सुनियोजित प्रयास कर रही है।” 

अब विकास विरोधी कांग्रेस तकनीक विरोधी और राष्ट्र विरोधी मानसिकता का प्रतीक बन चुकी है। जब-जब भारत प्रगति करता है, कांग्रेस विरोध और अवरोध की राजनीति करती है। यह लोकतंत्र नहीं, बल्कि देश की प्रगति को रोकने की साज़िश है। कांग्रेस को देशहित से कोई सरोकार नहीं, उसे केवल अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की चिंता है।”

जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत आज विश्व का नेतृत्व करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और ऐसे समय में कांग्रेस का यह रवैया न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि पूरे देश का अपमान भी है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *