Spread the love

मुख्यमंत्री 11 मार्च को आईजीएमसी में करेंगे रोबोटिक सर्जरी का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 11 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में रोबोटिक सर्जरी सुविधा का शुभारम्भ करेंगे। इसके पश्चात वह आईजीएमसी के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत ‘राइट जस्टिस एक्शन फॉर आल वीमेन एंड गर्ल्स’ विषय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ