डॉ ओ. पी. शर्मा, निवासी नादौन को साहित्य, समाजसेवा एवं उत्कृष्ट जनहित कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिमाचल गौरव पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है।
डॉ शर्मा लंबे समय से साहित्य सृजन, सामाजिक जागरूकता तथा समाज कल्याण के कार्यों से जुड़े हुए हैं। उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है।
उनकी इस उपलब्धि से नादौन सहित समूचे हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर है। विभिन्न सामाजिक, साहित्यिक एवं बुद्धिजीवी वर्गों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है।
डॉ ओ. पी. शर्मा ने इस सम्मान के लिए चयन पर सभी शुभचिंतकों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया है।