Spread the love

शिमला में ECLGS 5.0 आउटरीच कार्यक्रम आयोजित, एमएसएमई उद्यमियों को योजना की जानकारी एवं ऋण स्वीकृति पत्र वितरित

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC), हिमाचल प्रदेश द्वारा वित्तीय सेवा विभाग (DFS), राष्ट्रीय क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी (NCGTC), सदस्य बैंकों तथा JanSamarth/PSB Alliance के सहयोग से ECLGS 5.0 योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से शिमला में एक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकाधिक पात्र एमएसएमई इकाइयों को योजना से जोड़ना तथा प्रदेश में उद्योग एवं रोजगार को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों, उद्योग विभाग, उद्योग संगठनों, एमएसएमई उद्यमियों तथा अन्य हितधारकों ने भाग लिया। विशेषज्ञों द्वारा ECLGS 5.0 की प्रमुख विशेषताओं, पात्रता, गारंटी कवर, आवेदन प्रक्रिया तथा JanSamarth Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की विस्तृत जानकारी दी गई। ECLGS 5.0 के तहत कुल 28 अनुमोदन किए गए जिनकी राशि 14.18 करोड़ रुपये है।

इस अवसर पर सदस्य बैंकों द्वारा पात्र एमएसएमई उद्यमियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। उपस्थित उद्यमियों ने योजना को उद्योगों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की।

SLBC, हिमाचल प्रदेश ने सभी पात्र एमएसएमई इकाइयों से आग्रह किया कि वे JanSamarth Portal अथवा अपनी संबंधित बैंक शाखा से संपर्क कर ECLGS 5.0 योजना का अधिकतम लाभ उठाएँ। यह योजना एमएसएमई क्षेत्र को अतिरिक्त कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने, रोजगार संरक्षण तथा प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ