Spread the love

दिल्ली,हिमशिखा न्यूज़

मंडी के सांसद पंडित रामस्वरूप शर्मा का दिल्ली में निधन हो गया है। हालांकि उनकी मौत संदिग्ध हालत में हुई है और दिल्ली के उनके आवास में उनका शव पंखे से लटका मिला है। सुबह गोमती अपार्टमेंट में जब सफाई कर्मी करीब 8 बजे पहुंचे तो उन्होंने सांसद का दरवाजा खटखटाया। अंदर से जब कोई आवाज नहीं हुई तो सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने आकर अंदर से बंद किये दरवाजे को खोला तो पाया कि सांसद का शरीर पंखे से फंदे पर लटका है।

राम स्वरुप शर्मा का जन्म 10 जून 1958 को हुआ था। वह भारत के हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंदर नगर के राजनेता हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से संबंधित हैं और मंडी जिला बीजेपी और बाद में हिमाचल प्रदेश राज्य भाजपा के आयोजन सचिव थे।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। वह आरएसएस के सक्रिय सदस्य थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *