Spread the love

चंडीगढ़,हिमशिखा न्यूज़ 

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और बीजेपी सांसद किरण खेर के चाहने को तगड़ झटका तब लगा, जब उन्हें ये पता चला कि किरण खेर ब्‍लड कैंसर से पीड़‍ित हैं. इस खबर ने लोगों को सकते में डाल दिया. प्रशंसक जहां उनकी सलामती की दुआएं करने लगे, वहीं किरण की सेहत को लेकर उनके पति और दिग्‍गज एक्‍टर अनुपम खेर ने भी ट्विटर पर किरण खेर का हेल्‍थ अपडेट जारी किया है.
अनुपम खेर ने अपने बेटे सिकंदर के साथ आज किरण खेर की सेहत को लेकर ट्विटर पर एक लंबा नोट शेयर किया है. उन्‍होंने लिखा, ‘यह इसलिए शेयर कर रहा हूंनकि अफवाह न फैले. मैं और सिकंदर यह जानकारी देना चाहते हैं कि किरण मल्‍टीपल मायलोमा , एक तरह के ब्‍लड कैंसर से पीड़‍ित है. वह अभी इलाज करवा रही हैं और हमें पूरा भरोसा है कि वह पहले से कहीं अध‍िक मजबूत बनकर इससे बाहर आएंगी.

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ