Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व राज्य मंत्री मोहन लाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। राज्यपाल ने अपने शोक सन्देश में कहा कि मोहन लाल को उनके समाज कल्याण की दिशा में किए गए कार्यों और योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा। इस अपूर्णीय क्षति के लिए उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो0 प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार, केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, सांसद किशन कपूर, इंदू गोस्वामी, विधान सभा उपाध्यक्ष हंसराज सहित सभी मंत्रियों, विधायकों, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल सहित समस्त पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं, जिलाध्यक्ष चम्बा डी0एस0 ठाकुर ने चुराह से पूर्व विधायक एवं आयुर्वेदिक मंत्री मोहन लाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोहन लाल 1990 में शंाता कुमार सरकार में आयुर्वेदिक मंत्री थे। उन्होनें कहा कि मोहन लाल संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे और उन्होनें पार्टी के प्रति अपने सभी दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक किया था। मोहन लाल के निधन से समस्त भाजपा परिवार शोकाकुल है।

भाजपा नेताओं ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे व परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *