Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सोलन और पालमपुर नगर निगम के चुनावों में जीत का जश्न मनाया।इस दौरान ढोल नगाड़ों की थाप पर नाच गा कर कार्यकर्ताओं ने लडू भी बांटे।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण यशवंत छाजटा,शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनव चंदेल की अगवाई में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन पहुंचने पर फूल मालयाये पहनाकर उनका बड़ी गर्म जोशी से स्वागत किया गया।इस दौरान राठौर ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए उन्हें इस जीत की बधाई दी।उन्होंने इस जीत का पूरा श्रय कार्यकर्ताओं को ही दिया।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश से ही पार्टी की यह शानदार जीत हासिल हुई।राठौर ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उन्हें इसी प्रकार एकजुट होकर लोगों के बीच जाना है।उन्होंने कहा कि हमारी असली ताकत जनधन है और इसे हमें संभाल कर रखना है।लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए उनके साथ खड़े होना है।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूरी कांग्रेस एकजुटता के साथ खड़ी है।उन्होंने राठौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व से पार्टी एकजुट होकर आगे बढ़ रही है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *