Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

हिमाचल प्रदेश पूर्व महिला कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति खन्ना ने पंजाब प्रदेश महिला सेवा दल का प्रभारी नियुक्त होने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा  सोनिया गांधी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी,प्रियंका गाँधी जी सेवा दल के राष्ट्रीयअध्यक्ष लाल देसाई व प्रभारी राजीव शुक्ला जी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सभी शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो नई जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है उसका निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करेंगी उन्होंने बताया कि इससे पहले व हिमाचल प्रदेश महिला सेवा दल की अध्यक्ष रह चुकी हैं तथा और भी विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी हैं उन्होंने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला से संबंध रखती हैं तथा संगठन में पहले भी कार्य कर चुकी हैं अब पंजाब प्रदेश महिला सेवा दल का प्रभारी उन्हें नियुक्त किया है जिसके लिए पंजाब में संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगी। उन्होंने बताया आने वाले विधानसभा चुनावों में पंजाब के अंदर दोबारा से कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए महिला कांग्रेस सेवा दल की अहम भूमिका रहेगी जिसके लिए जल्द ही वह पंजाब की प्रदेश महिला कांग्रेस सेवा दल के संगठन के साथ मिलकर पूरे प्रदेश का दौरा करेंगी। और हर जिला व ब्लाक के अंदर महिला सेवा दल को मजबूत करने का कार्य करेंगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *