Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में जाकर प्रशासन को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कोविड 19 व अन्य स्वास्थ्य उपचार हेतु खरीदे गए स्वास्थ्य उपकरणों को दान किया।इसमें 20 अदद बेड, 8 व्हील चेयर, 50 बीपी चेक उपकरण, 700 फेस शील्ड, 3 एस एस ट्रॉली, 800 एल्बो लेंथ ग्लोवज़, 50 नस्ल फ्लो केन्वला, 50 कैथेरटर माउंट व 50 क्लोज्ड सर्किट कैथेरटर भेंट किये।उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य उपकरण प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दिये गए फंड से खरीदे है। उन्होंने बताया कि जल्द ही वह टांडा व नेरचौक मेडिकल कॉलेज को भी ऐसे ही स्वास्थ्य उपकरण भेंट करेंगे।राठौर ने बताया कि प्रदेश में कोविड 19 के चलते प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक आपदा कोष की स्थापना कर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से फंड एकत्रित किया था।इस दौरान कांग्रेस ने  कोरोना प्रभावित लोगों की आर्थिक मदद के साथ साथ राशन,मास्क,सेनेटाइजर का बड़े पैमाने पर निशुल्क वितरण किया।उन्होंने कहा कि इस दौरान युवा कांग्रेस ने 35 दिनों तक गरीब व असहाय लोगों को पैकेट बन्द पक्का हुआ भोजन भी वितरित किया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस विपदा के समय लोगों की दिल खोल कर हरसंभव मदद की।इसके लिए उन्होंने पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज जो भी उपकरण स्वास्थ्य विभाग को उन द्वारा भेंट किये गए है वह सब कांग्रेस पार्टी का सामूहिक प्रयास है। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य उपकरण खरीद कमेटी के अध्यक्ष कांग्रेस के बरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री धनीराम शांडिल,शिमला जिला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,कांग्रेस सचिव यशपाल तनाईक, वेद प्रकाश ठाकुर,सुशांत कपरेट व कई अन्य पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ