Spread the love

अमरोह,हिमशिखा न्यूज़

उद्योग मंत्री ने अमरोह में किया जनसमस्याओं का समाधान
कहा…..2.90 करोड़ की लागत से बनेगी अमरोह पुल से जण्डौर-गुम्मी सड़क
अमरोह पंचायत में पयजल योजना के सुधारीकरण हेतु 70 लाख स्वीकृत
क्षेत्र में 10 करोड़ की लागत से बनेगा 33केवी सब स्टेशन
जसवां परागपुर 11 अप्रैल: उद्योग, परिवहन एवं श्रम व रोजगार मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आज जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अमरोह में जनता से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया। बिक्रम ठाकुर ने अधिकारियों साथ विस्तार से क्षेत्र लोगों की समस्याओं को सुनते हुए, उनके समाधान का रास्ता निकाला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चल रही सरकार का ध्येय अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की समस्याओं का समाधान कर उसके जीवन को सुगम बनाना है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की बरसों से मांग थी कि गांव तक सड़क पहुंचाई जाए, उन्होंने बताया कि इस हेतु 2.90 करोड़ की लागत से अमरोह पुल से जण्डौर-गुम्मी सड़क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत अमरोह को पयजल संकट से निजात दिलाने हेतु 70 लाख रूपये की लागत से पयजल योजना का सुधारिकरण किया जा रहा है, जिस हेतु राशि स्वीकृत कर दी गई है।
उद्योग मंत्री ने कहा कि अमरोह जैसे दूर-दराज के क्षेत्रों में जहां पहले विकास की रोशनी नहीं पहुंचती थी, वहीं आज हर विकासात्मक कार्य यहां करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विद्युत सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु गावं पट्टी में लगभग 10.50 करोड़ की लागत से 33केवी का सब स्टेशन बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार के सहयोग से लगभग 62 करोड़ की लागत से स्वां नदी पर बनने वाले पुल से इस क्षेत्र की सबसे बड़ी और पुरानी मांग पूर्ण होने जा रही है, जिससे वर्ष भर लोग पंजाब निर्विरोद आ-जा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहता है कि गरीब-असहायों की सेवा का कार्य करते हुए उनके कष्टों को कम किया जा सके। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने को कहा कि क्षेत्र में कोई भी असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्ति सरकारी सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों की समस्याओं के निवारण एवं विकासात्मक कार्यों हेतु धन की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवा क्षेत्र के विकास के लिए उनके पास नए आईडियास लेकर आएं और इन्हें पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर अधिकतम लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा किया एवं शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग संदीप चैधरी, एसडीओ लोक निर्माण विभाग अनिल कुमार, नायब तहसीलदार जसवां सुशील कुमार, पूर्व बीडीसी अध्यक्षा शोभा रानी, प्रधान ग्राम पंचायत अमरोह तरसेम सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत जण्डौर सुरेश ठाकुर, हरबंस कालिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *