Spread the love

जोगिन्दरनगर ,हिमशिखा न्यूज़ 

जोगिंदरनगर के बालकरूपी में पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त ।देर सायं तेज हवाओं के चलने के कारण बीड बिलिंग से उड़ा एक पैराग्लाइडर बाबा बालक रूपी मंदिर के साथ लगते बेली राम वर्मा के घर के पास के पेड़ में जा फंसा जिसमें पायलट जख्मी हो गया है। बैंगलोर के पायलट ने यह उड़ान बीड़ के बिलिंग से भरी थी कि देर सायं अचानक आए तेज हवा के झोंकों में यह पैराग्लाइडर फस गया और उड़ता हुआ जोगिंदर नगर के बालक रूपी आ गया। स्थानीय ग्रामीण भीम​सिंह चौधरी ने पायलट और उसके पैराग्लाइडर को पेड़ से बाहर निकाला । पायलट अभी तक खतरे से बाहर बताया जा रहा है मगर पैरागलाईडर का नुकसान हो गया है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ