Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी)  प्रबंधन ने हरियाणा में लगाए गए नाइट कर्फ्यू के चलते निगम की बसों के रात के खाने के लिए हरियाणा के ढाबों पर रुकने पर रोक लगा दी है। मुख्यालय की ओर से जारी निर्देशों में रात नौ से सुबह पांच बजे के बीच हरियाणा के किसी भी ढाबे पर बसों को नहीं रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं।  हरियाणा में एचआरटीसी ने पांच ढाबों को खाने के लिए अधिकृत कर रखा है।
हालांकि हरियाणा से होते हुए बसों की आवाजाही सामान्य रहेगी। हिमाचल से दिल्ली के लिए विभिन्न डिपो की करीब सवा दो सौ बसें संचालित होती हैं। इनमें से अधिकांश की नाइट सर्विस है। हरियाणा के करनाल में एचआरटीसी की ओर से अधिकृत ढाबों पर सामान्य और लग्जरी बसें रात के खाने के लिए रुकती हैं। एचआरटीसी के महाप्रबंधक पंकज सिंघल ने बताया कि नाइट कर्फ्यू के चलते बसों को हरियाणा के ढाबों पर नहीं रुकने के निर्देश दिए गए हैं। हरियाणा से होते हुए बसों की आवाजाही सामान्य रहेगी। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *