Spread the love

शिमला 

हिमशिखा न्यूज़

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर लोगों को बधाई दीराज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने लोगों को सत्य और समर्पण के पथ पर चलने का मार्ग दिखाया। उन्होंने प्रदेश के लोगों से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि द्वारा स्थापित आदर्शों का अनुसरण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि एक महान आत्मा थे, जिन्होंने भारतीय महाकाव्य रामायण लिखी, जो आज भी हमारे लिए प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का एक बड़ा स्त्रोत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान वाल्मीकि समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए ज्ञान और प्रेरणा के स्त्रोत हैं। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ