Spread the love

हरिद्वार,हिमशिखा न्यूज़

कुंभ मेला समाप्त…… हरिद्वार में चल रहे कुंभ का आखिर समय से पहले समापन करने का फैसला ले लिया गया है । कुंभ में मौजूद 13 अखाड़ाें में तेजी से फैले कोरोना के बाद ये फैसला लिया गया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखाड़ाें से अपील की थी कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कुंभ का समापन कर दिया जाए । इसके बाद सबसे बड़े जूना अखाड़े के प्रमुख अवधेशानंद ने कुंभ के समापन की घोषणा की है । कुंभ के समापन को लेकर अखाड़ाें की बैठक का अयोजन किया गया था जिसके बाद स्वामी अवधेशानंद ने कहा कि भारत की जनता व उसकी जीवन रक्षा हमारी प्राथमिकता है. कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हमने विधिवत कुम्भ के आवाहित समस्त देवताओं का विसर्जन कर दिया है। जूना अखाड़ा की ओर से यह कुंभ का विधिवत विसर्जन-समापन है ।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ