Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़

 देश की राजधानी दिल्ली में लाॅकडाउन की घाेषणा के बाद एचआरटीसी ने रात के रूट कम कर दिए हैं। जहां शिमला से शाम काे छह बजे से लेकर रात 11 बजे तक 13 बसें दिल्ली के लिए चलती थी, जबकि अब सिर्फ चार बसें ही जाएगी। शाम 6.30 बजे और 7.30 बजे साधारण और रात 9 बजे और 10.30 बजे वाॅल्वाे बसें जाएंगी। दिन के समय दिल्ली रूट पर शिमला से दाे या तीन साधारण बसें ही जाएंगी।चंडीगढ़ के लिए भी दिन के रूट कम कर दिए हैं। अब हर एक घंटे के नहीं, बल्कि दाे से तीन घंटे के अंतराल के बाद चंडीगढ़ रूट पर बसें जाएंगी। एचआरटीसी की बसाें में सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली के रूटाें पर सफर करते हैं। निगम प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

ड्राइवर कंडक्टर काे काेविड नियमाें का पालन करने के लिए कहा गया है। रूटाें काे फिलहाल कम किया गया है, बस टाइमिंग में फेरबदल किया गया है। एचआरटीसी के डीएम ट्रैफिक जेपी शर्मा का कहना है कि यात्रियाें की कम संख्या और काेराेना काे देखते हुए रूट कम किए गए हैं। यात्रियाें काे काेराेना संक्रमण से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रदेश के अन्य डिपुओं के रूट भी किए गए हैं कम

कोरोना के बढ़ते मामलों और सवारियों की कमी के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम ने दिल्ली-चंडीगढ़ और पठानकोट के आठ रूटों से भी बाहरी राज्याें के लिए रूट कम किए हैं। बस सेवाओं में से शाम 5 बजे वाला बैजनाथ से नोएडा, सुबह 5 बजे का बैजनाथ से पठानकोट, शाम 6 बजे वाला बीड़ से दिल्ली, शाम 4 बजे चामुंडा से दिल्ली, शाम 6 बजे धर्मशाला से दिल्ली, सुबह साढ़े 5 बजे पालमपुर से चंडीगढ़, सुबह 5 बजे धर्मशाला से दिल्ली रूट अब नहीं चलेंगे। इसी तरह बीड़-दिल्ली काे चलने वाली वॉल्वो, धर्मशाला-दिल्ली, पालमपुर चंडीगढ़, धर्मशाला-दिल्ली वाॅल्वो बसें इन रूटों पर जाती थी, इन्हें भी बंद कर दिया गया है।

साधारण बस में 500, वाॅल्वाे में 950 रुपए है किराया

दिल्ली के लिए एचआरटीसी की साधारण बस में महज 500 रुपए किराया लगता है। इसी तरह वाॅल्वाे में करीब 950 रुपए किराया देना पड़ता है। जबकि, टैक्सी चालक मनमाने रेट पर दिल्ली रूट पर जाते हैं। शिमला समेत प्रदेश भर के डिपुओ से राेज 140 बसें दिल्ली जाती हैं। दिल्ली और बाहरी राज्याें के अन्य रूट कम हाेने से यात्रियाें के साथ-साथ एचआरटीसी काे भी नुकसान हाेगा।

बीते साल लगे लाॅकडाउन के दाैरान भी निगम काे कराेड़ाें रुपए का नुकसान हुआ था। दिल्ली से अधिकतर पर्यटक इन दिनाें हिमाचल के पर्यटन स्थलाें के अलावा शिमला के लिए आते हैं। एचआरटीसी की वाॅल्वाें बसाें की एडवांस बुकिंग चल रही है।

काेचिंग के लिए दिल्ली जाते हैं शिमला के युवा

जिला शिमला से अधिकतर लाेग दिल्ली में नाैकरी करते हैं। इसके अलावा एजुकेशन हब हाेने के चलते दिल्ली में काफी अधिक काेचिंग सेंटर भी हैं। यहां पर भी कई छात्र-छात्राएं काेचिंग लेने के लिए जाते हैं। अब दिल्ली में लाॅकडाउन लगा है ताे कम लाेग ही यहां के लिए जा रहे हैं। इसलिए एचआरटीसी भी अब कम बसें ही भेज रहा है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *