Spread the love

शिमला(हिमशिखा न्यूज़)

मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को श्रद्वांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारत के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती के अवसर पर आज यहां रिज पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्वांजलि अर्पित की। इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर उपस्थित लोेगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की दृढ़ इच्छा शक्ति, संकल्प, समर्पण और कूटनीति से ही यह संभव हो पाया कि भारत आज एकजुट है। सरदार पटेल ने खेड़ा और बारदोली में किसानों को एकजुट कर राष्ट्रीय स्वंतन्त्रता आंदोलन खड़ा किया। उन्होंने कहा कि 1918 का खेड़ा सत्याग्रह किसानों की एकता और अनुशासन का प्रतीक है जबकि उनकी जमीन, संपत्ति और आजीविका के साधन भी जब्त कर लिए गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत 562 अलग-अलग रियासतों में बंटा हुआ था जो अंग्रेजों के कब्जे से तो मुक्त हो गए थे लेकिन उनमें भारी अराजकता और भ्रम फैला हुआ था। सरदार वल्लभाई पटेल ऐसी स्थिति में आगे आए और विश्व के इतिहास में इन रियासतों का सबसे उल्लेखनीय एकीकरण किया। उन्होंने भारत की सभी छोटी-बड़ी रियासतों को एकजुट किया। सरदार पटेल की सबसे बड़ी विशेषता और उपलब्धि यह रही कि अपनी सूझ-बूझ से भौगोलिक दृष्टि की विषमताओं, विविध भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं वाले इस देश को एक सूत्र में पिरोया। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *