Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कोरोना से जंग जीतने के बाद आज अपने घर हॉलीलाज वापस लौट आए हैं। 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हेलीकाप्टर के माध्यम से अनाडेल पहुंचे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें वापस आने के लिए सरकार का हेलीकाप्टर भेजा था।अनाडेल से सीधे ही वे अपने आवास हॉलीलाज आए हैं। फिलहाल वह अभी किसी से मिल नहीं रहे हैं। कोरोना की जंग जीतने के बाद वे अपने घर पहुंचे हैं, लेकिन अभी सभी से मिलना जुलना बंद है। कांग्रेस नेता यशवंत झाजटा के साथ ही अनाडेल पहुंचे और बाद में उन्हें हॉलीलाज तक छोड़ने के बाद अपने घर लौट गए। कोरोना से जंग जीतने में काफी थकान व कमजोरी महसूस कर रहे हैं। लेकिन पूरी तरह से स्वस्थ हैं।वीरभद्र सिंह 12 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 13 अप्रैल को ही इन्हें चंडीगढ़ शिफ्ट कर दिया था। चंडीगढ़ में मैक्स अस्पताल में इनका इलाज चला। पिछले सप्ताह टेस्ट के दौरान इनकी रिपोर्ट नेगटिव आ गई थी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *