Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

आज अधिकांश स्थानों पर निजी बसों के पहिए थमे हुए हैं। इसके पीछे कारण यह है कि आज से प्रदेश के कुछ निजी बस ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल के चलते लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस हड़ताल में कुछ ऑटो व टैक्सी चालक यूनियनें भी शामिल है। वहीं, कांगड़ा जिला में हड़ताल का असर कम ही देखने को मिला। इसका कारण बस ऑपरेटरों के गुटों में बंटे होना है। इससे पहले निजी बस ऑपरेटर की सरकार के साथ हुई बातचीत बेनतीजा रही, जिसके बाद से निजी बस ऑपरेटर यूनियन ने हड़ताल (Strike)पर जाने का ऐलान कर दिया। आज की हड़ताल के चलते एचआरटीसी ने अतिरिक्त बसें चलाई हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ