Spread the love

शिमला 

हिमशिखा न्यूज़ 

जिला शिमला के तहत ठियोग थाना में एक नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है जिसे लेकर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है! डीएसपी ठियोग कुलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार को एक व्यक्ति पुलिस थाना ठियोग आया जिसने अपनी शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी 16 साल की लड़की के साथ रोहित नाम के लड़के ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है! उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा धारा 363 ,366ए,376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज आगामी कार्रवाई की जा रही है!

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ