Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

 प्रदेश में 17 मई तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 18 से 20 मई तक दोबारा प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 18 मई को मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। हालांकि धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.4, बिलासपुर में 34.1, हमीरपुर में 32.8, कांगड़ा में 30.4, सुंदरनगर में 30.1, सोलन में 29.4, भुंतर में 29.3, नाहन में 29.4, चंबा में 28.8, धर्मशाला में 24.4, शिमला में 22.0, कल्पा में 16.6, डलहौजी में 16.3 और केलांग में 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार रात को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में पांच से छह डिग्री की कमी दर्ज की गई। अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान कम होने से ठंड महसूस की गई। गुरुवार रात को कल्पा में न्यूनतम तापमान 2.0, केलांग में 2.9, मनाली में 5.2, कुफरी में 7.4, सोलन में 9.4, डलहौजी में 9.5, शिमला में 10.4, धर्मशाला में 12.8 और नाहन में 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *