Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चार दिन तक चुनावी थकान उतारने के बाद सुबह ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए जहां से वो बिहार के लिए जायेंगे।  राहुल गांधी 30 अक्तूबर को शिमला पहुचे थे। जहां वह अपने दोस्तों के साथ देवदार के घने जंगलों के बने नवनिर्मित बंगलो छरावड़ा में अपनी बहन प्रियंका के घर ठहरे थे। इस दौरान वह ज्यादातर समय घर पर ही रहे । राहुल गांधी ने दोस्तों के साथ छराबड़ा के आसपास जंगलों में सैर करते देखे गए। प्रदेश के कुछ नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी से मिलने भी आए थे, लेकिन उन्होंने मिलने से इन्कार कर दिया था।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ