Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़

हिमालयन वेलफ़ेयर फाउंडेशन की अनोखी पहल

लोगो की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए निशुल्क बांटा जा रहा आयुवैदिक काढ़ा

हिमालयन वेलफ़ेयर फाउंडेशन ने गांव गांव में जाकर आयर्वेदिक काढ़ा पहुचाने की अनोखी पहल शुरू की है।इस काढ़े को हिमालयन काढ़ा का नाम दिया गया है।यह काढ़ा फाउंडेशन ने स्वयं तैयार करवाया है।संस्था के संस्थापक नवनीत गुलेरिया ने बताया कि करोना काल मे प्रत्येक व्यकित व संस्थाये लोगो की मदद के लिए कार्य कर रही है।सभी को पता है कि करोना महामारी का मुख्य कारण कमजोर इम्युनिटी है।इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा बहुत फायदेमंद होता है।हिमालयन वेलफ़ेयर फाउंडेशन ने लोगो को इस महामारी से बचाने के लिए योजना बनाई।जिसके अंतर्गत घर घर जाकर स्वयं तैयार किया गया काढ़ा लोगो तक पहुचने का संकल्प लिया गया है।उन्होंने बताया कि अभी तक संस्था द्वारा तीन पंचायतों में 2000 पैकेट निशुल्क बांटे गए है।अभी तक परिणाम सकारात्मक मिले है।इस कार्य करने का उद्देश्य प्राकृतिक जड़ीबूटियों के गुणों का बढ़ावा करना भी है।ताकि लोग इनका प्रयोग करे और न केवल करोना अपितु सभी प्रकार की बीमारियों से बच सके।

वही लेखराम चंदेल जिनकी देखरेख में यह सारा कार्य किया जा रहा है।ने बताया कि यह काढ़ा पूर्ण रूप से आयुर्वेदिक तरीके से बनाया जाता है।जिसमे ग्लोय, सोंठ, तुलसी, दालचीनी ,इत्यादि जड़ीबूटियां डाली गई है।उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 10 हजार पैकेट बनाने का लक्ष्य है।इस कार्य मे लोग स्वेच्छा से योगदान दे रहे है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *