Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने मुख्यमंत्री को 35.40 लाख का चैक भेंट किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकन्दर कुमार ने विश्वविद्यालय के शिक्षण और गैर शिक्षण कर्मचारियों की ओर से मुख्यमंत्री कोविड-19 फंड के लिए 35,40,433 रुपये का चैक भंट किया।मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कर्मचारियों का अंशदान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के सहयोग संकट के समय में जरूरतमंद और गरीब लोगों के लिए सहायक सिद्ध होंगे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ