Spread the love

धर्मशाला,हिमशिखा न्यूज़

हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार अशोक महाजन का निधन हो गया। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में आज अंतिम सांस ली। 69 वर्षीय अशोक महाजन पिछले करीब एक माह से अस्वस्थ थे और पीजीआई चंडीगढ़ में उनका उपचार चल रहा था। स्वर्गीय महाजन प्रेस क्लब धर्मशाला के विभिन्न पदों पर रहे और मौजूदा समय मे प्रेस क्लब धर्मशाला के वरिष्ठ सलाहकार थे। उनके निधन पर समस्त प्रेस क्लब सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है। प्रेस क्लब धर्मशाला के प्रधान अखिलेश भारती ने कहा कि अशोक महाजन के रूप में पत्रकारिता जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है।

वहीं डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति व जिला प्रशासन के समस्त अधिकारियों ने भी अशोक महाजन के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *