Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ ​

पुलिस ने ड्रग्स माफिया पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। व्यक्ति के पास से अफीम व चरस बरामद की गई है। लक्कड़ बाजार चौकी की पुलिस शाम के समय ऑकलैंड टनल और कुफ्टाधार एरिया की ओर गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने एवरसनी के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में घूमते हुए देखा।पुलिस ने इस व्यक्ति की संदेह के आधार पर तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 38.44 ग्राम अफीम और 26.47 चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को तत्काल हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। आरोपी की पहचान लीलादत्त (52) निवासी क्यार कोटी, जिला शिमला के तौर पर हुई है।वहीं, पुलिस ने टुटू में भी युवक को अफीम के साथ पकड़ा है। युवक के पास से 43 ग्राम अफीम बरामद की गई है। आरोपी की पहचान विजय कुमार निवासी ममलीग जिला सोलन के तौर पर हुई है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ