Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

हर बूथ में मज़बूती से काम करें कार्यकर्ता: संजय दत्त

जुब्बल नावर कोटखाई में आगामी दिनों में होने वाले चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी की बैठकों का दौर शुरू हो गया हैं। इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओ की बैठक का आयोजन गुम्मा में किया गया। इस बैठक में मुख्य तौर से कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त, पर्यवेक्षक हर्षवर्धन चौहान विधायक शिलाई, रोहित ठाकुर पूर्व विधायक व मुख्य संसदीय सचिव, यशवंत छाजटा अध्यक्ष जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी शिमला, मोती लाल डेरटा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई मौजूद रहें। कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मज़बूती से काम करने का आह्वान किया हैं। पर्यवेक्षक हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि जिला शिमला में सर्वाधिक जुब्बल नावर कोटखाई में विकास के नए आयाम स्थापित करने में रोहित ठाकुर का विशेष योगदान रहा हैं। उन्होंने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई के बागवानों, किसानों और आम जन के हितों के लिए अनुभवी , कर्मठ और सशक्त आवाज़ रोहित ठाकुर हैं। रोहित ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को आने वाले उप चुनाव को देखते हुए एकजुटता, समन्वय के साथ मेहनत करने का संदेश दिया। इस बैठक में ग्राम पंचायत बगाहर से काकू चौहान, ग्राम पंचायत पराली-बदरूनी से संजीव कुमार, ग्राम पंचायत क्यारी से अक्षय शर्मा , ग्राम पंचायत पनोग से सचिन रेकटा, ग्राम पंचायत बागड़ूमैहर से सन्दीप शर्मा, ईशान चौहान, राकेश शर्मा, ग्राम पंचायत घुंडा-भढेच से सोनू आजाद, राजीव, नेक राज, जय करण, प्रकाश चंद, अंनत राम, पंकज डोगरा,लायक राम आदि ने रोहित ठाकुर के कुशल नेतृत्व पर विश्वास प्रकट करते हुए कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोती लाल डेरटा ने सभी का पार्टी में स्वागत किया

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *