Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़

जून माह में जीएसटी संग्रहण पिछले वर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत बढ़ा
हिमाचल प्रदेश में पिछले वर्ष जून माह की तुलना में मासिक जीएसटी संग्रहण इस वर्ष जून माह में 7 प्रतिशत बढ़ा है।
राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में कोविड महामारी के कारण जीएसटी रिटर्न दाखिल करने में कई छूट प्रदान करने के बावजूद जून 2021 में जीएसटी संग्रहण 246 करोड़ रुपये रहा, जबकि जून 2020 में यह 230 करोड़ रुपये था।उन्होंने कहा कि यह आशा की जा रही है कि व्यावसायिक गतिविधियों में वृद्धि के कारण आने वाले महीनों में जीएसटी संग्रहण में और सुधार होगा। विभाग विभिन्न प्रवर्तन गतिविधियों के माध्यम से करदाताओं की कड़ी निगरानी कर रहा है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ