Spread the love

रामपुर,हिमशिखा न्यूज़ 

दिवंगत कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह आज पंच तत्वों अग्नि, जल,वायु,आकाश,पृथ्वी में समा गए।इससे पूर्व रामपुर बुशैहर के राजमहल में हजारों लोगों ने उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किये।राजा नही,फकीर था,हिमाचल की तक़दीर था,देखों कोन आया,शेर,शेर आया,के उद्घोघोषों के बीच उनका पूरे राजकीय सम्मान और राजा परम्परा के साथ अंतिम संस्कार किया गया।उनके पुत्र जो अब रामपुर बुशैहर के राजा के तौर पर जाने जायेंगे,विक्रमादित्य सिंह ने उन्हें मुख अग्नि दी।
इससे पूर्व राजघराने की परम्परा को निभाते हुए विक्रमादित्य सिंह को राजगद्दी पर विठा कर उनका राजतिलक किया गया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ  नेताओं विशेष चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिसमें छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल, अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सासंदआनंद शर्मा,प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने दिवंगत नेता के अंतिम संस्कार में शामिल होकर कांग्रेस पार्टी की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस दौरान उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रभारी संजय दत्त ने भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
प्रदेश कांग्रेस नेताओं कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित कांग्रेस पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी व हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने अपने प्रिय नेता वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार में उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *