शिमला,हिमशिखा न्यूज़
अमूल के बाद मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई बढ़ी हुई कीमतें 11 जुलाई यानी कल से लागू होंगी। ये बढ़ोतरी सभी प्रकार के दूध पर लागू होंगी। मदर डेयरी का टोंड दूध 42 रुपए किलो मिलता था। नई दरों के लागू हो जाने के बाद अब कल से ये 44 रुपए किलो मिलेगा। इसके अलावा 55 रुपए किलो मिलने वाला फुल क्रीम दूध अब 57 रुपए किलो मिलेगा। वहीं, फुल क्रीम का आधा किलो का पैकट जो पहले 28 रुपए का मिलता था वो अब 29 रुपए में मिलेगा।
नई कीमत लागू होने के बाद अब एक किलो डबल टोंड दूध 41 रुपए की मिलेगा। पहले इसकी कीमत 39 रुपए प्रति किलो थी। इसके अलावा डबल टोंड दूध का आधा किलो का पैकेट अब 20 की जगह 21 रुपए में मिलेगा। अगर गाय के दूध के बात की जाए तो पहले एक किलो गाय का दूध 47 रुपए का मिलता था। वहीं, पहले 24 रुपए में मिलने वाले आधा किलो गाय के दूध के पैकेट के लिए आपको 25 रुपए चुकाने होंगे। इससे पहले अमूल 1 जुलाई से अमूल ने भी 2 रुपए प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ा दिए थे। अमूल ने बढ़ती लागत की वजह से दूध की कीमतें बढ़ाई थी।