Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

प्रेस क्लब शिमला ने दी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर मंगलवार को प्रेस क्लब शिमला के तत्वाधान में प्रेस क्लब परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रंद्धाजलि सभा में जुटे प्रेस क्लब सदस्यों एवं पत्रकारों ने दिवंगत वीरभद्र सिंह के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें नमन किया। सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत वीरभद्र सिंह की आत्मा की शांति हेतू प्रार्थना की।प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल हैडली ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश ने एक ऐसा नेता खो दिया है, जिन्होंने हमेशा आम आदमी के लिए काम किया। स्वर्गीय वीरभद्र सिंह प्रदेश की आम जनता के साथ पत्रकारों के भी हितेषी रहे हैं और उन्होंने पत्रकारों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह प्रेस क्लब शिमला के आजीवन सदस्य रहे हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ