Spread the love

कोटला वेहढ़,हिमशिखा न्यूज़

उद्योग परिवहन एवं रोजगार मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर द्वारा जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटला बेहड़ पंचायत मे 34 सोलर लाइट लगवा कर इलाके को और रोशन किया। यह लाइट मंत्री के पी आर ओ सुमित बालिया की देखरेख में लगी। कोटला बेहड़ प्रधान सुखविंदर कौर उप प्रधान मनोज कुमार वार्ड पंच राजेंद्र सिंह बलराम ठाकुर सतीश कौर एवं कुसुम लता ने समर्पण भाव से कार्य कराने में अपना योगदान दिया।इस मौके पर रजनीश कालिया भी उपस्थित थे। विक्रम सिंह ठाकुर का कार्य को करवाने के लिए गांव वासियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त किया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ