Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

हिमाचल प्रदेश में पंजाब की तर्ज पर दिए जाने वाले छठे वेतन आयोग को लेकर हिमाचल सरकार इसका अध्ययन कर रही है ताकि कर्मचारियों को लाभ दिया जा सके मुख्यमंत्रीी जय राम ठाकुर कहा कि अभी पंजाब ने घोषणा की है। हिमाचल सरकार इसका अध्ययन कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि पे कमीशन देने से क्या-क्या देनदारियां होंगी। सरकार की कोशिश रहेगी कि पंजाब की ओर से जो पे स्केल जारी हुआ है, उसके अनुरूप हम भी कर्मचारियों को लाभ दे सकें। शिमला में मीडिया से बातचीत में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल पंजाब का पे स्केल फोलो करता है, ऐसे में हिमाचल में कर्मचारियों को भी लाभ मिल सके इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा। पर पहले अध्ययन किया जाएगा, उसके बाद फेज में आगे बढ़ेंगे। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ