Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

 मौसम विभाग के मुताबिक 21 जुलाई को कांगड़ा, कुल्लू व सिरमौर में भारी बारिश व आंधी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 22 जुलाई को शिमला, सोलन व सिरमौर में आंधी व बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 27 जुलाई तक बारिश का क्रम जारी रहेगा और इससे तापमान में गिरावट आएगी। मंगलवार को प्रदेश में सुंदरनगर में सबसे अधिक 28.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

कई स्थानों पर हुई मूसलधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से 48 मकानों सहित 16 पशुशालाओं को नुकसान पहुंचा है। 360 सड़कें बंद हैं। कुल्लू में मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। 187 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें हमीरपुर में 91, बिलासपुर में 42, सिरमौर व चंबा में 19-19, कुल्लू में 14 और कांगड़ा में दो पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। प्रदेश में सबसे अधिक बारिश  शाहपुर में 44.5 मिलीमीटर, नाहन में 25.1, डलहौजी में 19.1, धर्मशाला में 19 व ऊना में 17 मिलीमीटर बारिश हुई है। दो दिन लगातार हो रही बारिश से अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ