Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

भाजपा विधायक दल  के नेता की सिफारिश के बाद मुख्य सचेतक और उप मुख्य सचेतक नियुक्त किए गए हैं। आज इस बारे सचिव हिमाचल विधानसभा यशपाल शर्मा ने अधिसूचना जारी कर दी है। चंबा जिला के भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिक्रम सिंह जरयाल  को सरकारी मुख्य सचेतक और हमीरपुर की भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी को सरकारी उप मुख्य सचेतक के पद नियुक्ति दी गई है। बीजेपी विधायक दल ने 23 जुलाई को बिक्रम जरयाल की मुख्य सचेतक और कमलेश कुमारी उप मुख्य सचेतक के पद पर नियुक्ति की सिफारिश की थीआज जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता ने अपने पत्र में 23 जुलाई को सूचित किया है कि चंबा जिला के भटियाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिक्रम सिंह जरयाल को सरकारी मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। ऐसे में हिमाचल विधानसभा ने बिक्रम सिंह जरयाल को हिमाचल विधानसभा मुख्य सचेतक और उप मुख्य सचेतक का वेतन, भत्ते और अन्य प्रसुविधाएं अधिनियम 2018 (2018 का अधिनियम संख्यांक तीन) की धारा 2 ख में दिए गए स्पष्टीकरण के अंतर्गत सरकारी मुख्य सचेतक के पद पर मान्यता प्रदान करते हैं। ऐसे ही भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी को सरकारी उप मुख्य सचेतक के पद पर मान्यता प्रदान की गई है। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ