Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि वह प्रदेश में आर्थिक संकट के बाबजूद उपचुनावों के दृष्टिगत अपने चहेतों को लाभ देने के लिए उनकी नियुक्तियां कर रही है।उन्होंने इसे पूरी तरह सरकारी धन की फिजूलखर्ची बताते हुए इन नियुक्तियों का विरोध किया है।आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राठौर ने कहा कि सरकार ने दो विधायको को, एक को कैबिनेट दर्जा, व दूसरे को राज्य मंत्री का दर्जा देकर उन पर होने वाला सरकारी खर्च ही बढ़ाया है जबकि प्रदेश को इन नियुक्तियों का कोई लाभ होने वाला नही।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त तीन बोर्डो के उपाध्यक्ष नियुक्त करना भी उप चुनावो के दृष्टिगत लिया गया एक फैंसला है।उन्होंने कहा कि इससे पूर्व राजनैतिक आधार पर सरकार ने दो मीडिया कोडिनेटर भी नियुक्त किये है।
राठौर ने कहा कि अब चुनावों के समय इस प्रकार की नियुक्तियां भाजपा केवल अपने राजनैतिक लाभ के लिये ही कर रही है।उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से सरकार पर करोड़ो का अतिरिक्त बोझ बढेगा,जबकि सरकार अपने खर्चे चलाने के लिए अबतक करोड़ो का कर्ज ले चुकी है और अभी आगे भी ले रही है।सरकार अपने संसाधन जुटाने में पूरी तरह विफल रही है।

राठौर ने कहा कि सरकार इन दिनों अधिक सक्रिय हो गई है।बड़ी बड़ी घोषणाएं की जा रही है। यह घोषणाएं शायद ही पूरी होंगी,क्योंकि इनके लिए अभी तक कोई बजट प्रावधान नही है।उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने इन चार सालों में इन क्षेत्रों के विकास की ओर कोई ध्यान नही दिया,अब उप चुनावों को सामने देख घोषणाएं की जा रही है।उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस मंडी संसदीय चुनाव के साथ साथ फतेहपुर, जुब्बल कोटखाई व अर्की उप चुनाव को जीतेगी।
———————————–
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में पर्यटकों के बढ़ने से कोरोना नियमों की अवहेलना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि अगर प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर बढ़ती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जयराम सरकार की होगी।उन्होंने कहा कि हालांकि देश के प्रधानमंत्री ने भी बढ़ती भीड़ पर अपनी चिता प्रकट की है,बाबजूद इसके राज्य सरकार इसके प्रति पूरी तरह उदासीन दिख रही है।
राठौर ने प्रदेश में विगड़ती कानून व्यवस्था पर भी चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि बाहर से आने वाले लोगों की किसी भी प्रकार की जांच न होना और उनका यहां घातक हथियारों के साथ आना व लोगों के साथ मार कुटाई करना हमारी कानून व्यवस्था व सुरक्षा की पूरी पोल खोलता है।
राठौर ने इसकी आड़ में प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार पर भी चिंता प्रकट की।
————————-–———-
राठौर ने उप चुनावो को लेकर पार्टी प्रत्यशियों बारे पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि चुनावो की घोषणा होने के बाद कांग्रेस आलाकमान अपने प्रत्यशियों की घोषणा करेगा।उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा के उप चुनाव बारे पहले स्व.वीरभद्र सिंह के परिवार से उनकी इच्छा जानी जाएगी,उसी के बाद प्रत्याशी को लेकर कोई फैसला होगा।
राठौर ने कहां की मंडी,फतेहपुर व जुब्बल कोटखाई के चुनावों को लेकर पार्टी पर्यवेक्षक अपने दौरे कर चुके है।उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान इस बारे अंतिम फैसला लेगा।
राठौर ने कहा है कि को कांग्रेस प्रदेश में चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है।
—————————————
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर तंज कसा है कि वह चारक ऋषि की अनुवाई बन गई लगती है जो कहते थे कि अगर गी खरीद नही सकते तो उधार ले कर ही खा लो।जीवन मौज मस्ती का है।
राठौर ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 20 हजार करोड़ के सेट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को लेकर व आठ हजार करोड़ के उड़न खटोले को लेकर उत्साहित है,ठीक उसी प्रकार प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,कर्ज पर कर्ज लेकर,फिजूलखर्ची करते हुए बोर्डो,निगमो के अध्यक्ष बना रही है,नया हेलीकॉप्टर लीज पर ले रही है,नई लग्जरी गाड़ियां खरीदी जा रही है से साफ है कि उन्हें प्रदेश की गिरती अर्थव्यवस्था से कुछ लेना देना नही।
राठौर ने कहा कि कोविड काल मे लोगों को राहत देने की जगह सरकार ने उनसे टेक्स बसूली और महंगाई का तोफा दिया है।आज प्रदेश 60 हजार करोड़ से ऊपर के कर्जे पर चला गया है।ऐसे में सरकार को अपने संसाधन जुटाने की बहुत आवश्यकता है।सरकार को चारक ऋषि के पद चिन्हों पर न चलते हुए अपनी फिजूलखर्ची पर तुरंत अंकुश लगाने की आवश्यकता है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *