शिमला,हिमशिखा न्यूज़
कांग्रेस का नारा- भाजपा के पास धनबल, कांग्रेस के पास जनबल
हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने पार्टी नेताओं के साथ प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा है कि आज देश बीजेपी की नीतियों व निर्णयों से परेशानी में है। उन्होंने कहा है कि देश व प्रदेश को बीजेपी से मुक्त करने का समय आ गया है।अच्छे दिनों का सपना दिखा कर सत्ता में आई मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। देश की विकास दर निम्न स्तर से भी नीचे है। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान है। बीजेपी को लोगों की नहीं, केवल सत्ता की चिंता रही है। इसलिए कांग्रेस को लोगों के दुःख दर्द दूर करने के लिए उनके बीच जाना होगा।
शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ साथ फतेहपुर, जुब्बल कोटखाई व अर्की विधानसभा के उपचुनाव होने है। उन्होंने कहा कि यह चारों उपचुनाव कांग्रेस को जीतने है। उन्होंने कहा पार्टी जिसे भी चुनाव मैदान में उतारती है,उसके लिए सभी पार्टीजनों को एकजुटता के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों के बाद प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने है। इसलिए इन उपचुनावों को किसी भी प्रकार से हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा की अगर chtsih के पास धनबल है तो कांग्रेस के पास जनबल है। पार्टी को जनबल से यह चुनाव जीतने है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बारे पार्टी नेताओं के विचार जान लिए है और जल्द ही इस पर पार्टी आलाकमान अंतिम फैंसला लेगा।
..….कांग्रेस एकजुटता और पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश में उप चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस एकजुटता और पूरी मजबूती के साथ इन चुनावों को लड़ेगी और जीतेगी भी। राजीव शुक्ला के साथ बैठक में राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से लेकर सरकार की विफलताओं और बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व नए कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने जितने भी आंदोलन प्रदेश में किये उनमें उन्हें प्रदेश के लोगों का भरपूर सहयोग मिला है और उनके यह आंदोलन बहुत ही सफल रहें है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने दो नगर निगम चुनावों सोलन और पालमपुर में शानदार जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की तरह इसे भी जबरन हथियाने की पूरी कोशिश की थी।मगर कांग्रेस की एकजुटता से वह इसमें सफल नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, बीजेपी के किसी भी राजनीतिक षडयंत्र को कभी सफल नहीं होने देगी। राठौर ने शुक्ला को भरोसा दिलाया कि वह इन उप चुनावों में जीत हासिल कर कांग्रेस नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं रखेंगे।