Spread the love

जुब्बल,हिमशिखा न्यूज़ ​

नुसूचित जाति विभाग जुब्बल नावर कोटखाई द्वारा खड़ापत्थर में हिमाचल निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री डॉ० यशवंत सिंह परमार की जयंती मनाई गई। इस  अवसर पर  सुरेश कुमार पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग हिमाचल प्रदेश व वर्तमान राष्ट्रीय सयोजक एवं प्रदेश प्रभारी पंजाब,  रोहित ठाकुर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं  पूर्व विधायक जुब्बल-नावर-कोटखाई, ब्लॉक कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष श्री मोती लाल डेरटा, ब्लॉक कॉंग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष श्री मुन्नी लाल नरसेठ , हिमाचल प्रदेश अनुसूचित विभाग के उपाध्यक्ष श्री मेघ राज  उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुरेश कुमार ने डॉ० यशवंत सिंह परमार द्वारा हिमाचल निर्माण में किए गए संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विकास की नींव डॉ० यशवंत सिंह परमार ने रखी। *उन्होंने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई को पूर्व मुख्यमंत्री स्व० ठाकुर रामलाल, पूर्व मुख्यमंत्री स्व० राजा वीरभद्र सिंह ने सींचा हैं। सुरेश कुमार ने आगे कहा कि रोहित ठाकुर ने भी जुब्बल नावर कोटखाई में विकास में कोई कमी नहीं रखी। उन्होंने जुब्बल नावर कोटखाई की जनता से पूर्व विधायक व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर को उप चुनाव में भारी मतों से जीताकर विधानसभा भेजने की अपील की।*  पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं  पूर्व विधायक जुब्बल-नावर-कोटखाई श्री रोहित ठाकुर ने  डॉ० यशवंत सिंह परमार को याद करते हुए कहा कि डा.यशवंत सिंह परमार, केवल एक नाम या व्यक्तित्व नहीं, बल्कि वह वृहद इतिहास हैं, जिसके बारे में जितना जानें, कम ही होगा। पहाड़ के प्रति उनका दर्द ही था, जिसने आज हिमाचल प्रदेश  को प्रमुख राज्य के रूप में देश में खड़ा कर दिया। *रोहित ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार के चार बजट और साढ़े तीन वर्षो के कार्यकाल में जुब्बल नावर कोटखाई की अनदेखी हुई हैं। साढ़े तीन वर्षो तक किसी ने सुध नही ली और अब भाजपा के मंत्री झूठी घोषणाओं की मशीन लेकर घूम रहे हैं।* ब्लॉक कॉंग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष चुन्नी श्मन्नी लाल नरसेठ ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *