Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़

आजादी का अमृत महोत्सव व स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को सभी हर्षोल्लास एवं राष्ट्रीय भावों से भरपूर भावना के साथ मनाएं। यह बात आज उपमण्डलाधिकारी शिमला शहरी मंजीत शर्मा ने यहां कही।उन्होंने कहा कि उपमण्डल के नागरिक इस दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्र गान गा कर देश भक्ति की भावना को उजागर करें तथा प्रतिभागी राष्ट्र गान गाते हुए अपनी वीडियो बनाकर  http://rastragaan.in  पर अपलोड कर वहां से अपना प्रमाण पत्र भी डाउनलोड करें।  उन्होंने बताया कि वीडियो को उप निदेशक भाषा एवं संस्कृति के व्हट्सऐप नम्बर 78070-00075 पर भेजें, जिसे मंत्रालय द्वारा 15 अगस्त को लाईव दिखाया जाएगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ