Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दूरदर्शन और आकाशवाणी से राज्यपाल व मुख्यमंत्री के सन्देश प्रसारित होंगे
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल का प्रदेशवासियों के नाम संदेश आकाशवाणी शिमला से 14 अगस्त, 2021 को सायं 9.00 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री का संदेश प्रसारित होगा।
एफएम शिमला, हमीरपुर व धर्मशाला और आकाशवाणी शिमला के सभी रीले केंद्रों से भी राज्यपाल व मुख्यमंत्री के सन्देश प्रसारित किए जाएंगे।
इसी प्रकार, दूरदर्शन शिमला से राज्यपाल का सन्देश 15 अगस्त, 2021 को प्रातः 9.30 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसके उपरांत मुख्यमंत्री का संदेश प्रसारित किया जाएगा। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के संदेश निजी टीवी चैनलों और केबल टीवी नेटवर्क पर भी 15 अगस्त को प्रसारित किए जाएंगे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ