Spread the love

किन्नौर,हिमशिखा न्यूज़ 

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के निगुलसरी में हुए लैंडस्लाइड के चौथे दिन सुबह रेस्क्यू अभियान शुरू होने के बाद अभी तक छह  शव  बरामद हुए है। इन में एक महिला व  पांच  परुषों के शव है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या अब 23 तक  पहुंच गई है। हादसे का शिकार हुई एचआरटीसी बस के 7 यात्री अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर शुक्रवार को भी बस पर पत्थर गिसे जिससे दो लोग घायल हुए। इसके अलावा सर्च ऑपरेशन  में शामिल खोजी कुत्ता भी पत्थर गिरने से घायल हो गया।पत्थरों और मिट्टी के बीच दबे लोगों को खोजने के लिए जिला प्रशासन ने खुदाई मशीन को भी लगाया है। 200 मीटर खड़ी चढ़ाई पर सड़क बनाकर दोनों तरफ से लापता  लोगों को खोजा जा रहा है। सर्च अभियान में जुटीं टीमों के लिए सतलुज जल विद्युत निगम खाने-पीने की व्यवस्था कर रहा है। लापता लोगों के परिजनों के ठहरने की भी व्यवस्था की गई है। हर तरफ हृदयविदारक माहौल है। मलबे में दबे लोगों को जिंदा होने की उम्मीद बहुत कम है। मलबे में कोई भी शव मिलने के बाद वहां अपनों के इंतजार में  बैठे लोगों की धुकधुकी बढ़ जाती है। शुक्रवार को जैसे ही दो शवों के मिलने की सूचना मिली तो अधिकतर लापता लोगों के परिजन अस्पताल के बाहर पहुंच गए।  

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ