Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जन आशीर्वाद यात्रा के प्रदेश प्रभारी संजीव कटवाल ने बताया कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 19 अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा के कार्यक्रम हेतु हिमाचल प्रदेश पहुंचेंगे उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप भी उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश के सभी विधायक, 2017 के प्रत्याशी, चेयरमैन, वाईस चेयरमैन , जन प्रतिनिधि, प्रदेश ,ज़िला, मंडल के पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता अपने अपने मंडल में इस यात्रा का स्वागत करेंगे।
उन्होंने बताया की केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री सुखराम चौधरी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, विधायक चेयरमैन, वाईस चेयरमैन एवं सिरमौर ज़िला के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं उनका ढोल नगाड़ों के साथ प्रातः 9:30 बजे हिमाचल भवन में स्वागत करेंगे ,यह यात्रा दोपहर 11 बजे ओल्ड बस स्टैंड परमाणु  में प्रवेश करेगी जहां प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल , सोलन ज़िला के विधायक , चेयरमैन, वाईस चेयरमैन एवं ज़िला सोलन एवं कसौली मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत करेंगे।
यात्रा 12 बजे धरमपुर पहुंचेगी, दोपहर 2:15 बजे सर्किट हाउस सोलन पहुंचेंगे जहां सोलन मंडल द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा, केंद्रीय मंत्री साँय 3:15 बजे मुख्य बाजार कंडाघाट और साँय 4 बजे मुख्य बाजार शोघी पहुंचेंगे जहां शिमला ग्रामीण मंडल केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत करेगा।
उन्होंने बताया की साँय 4:30 बजे अनुराग ठाकुर होटल पीटरहॉफ शिमला पहुंचेंगे जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , मंत्री सुरेश भारद्वज एवं ज़िला व शिमला मंडल उनका स्वागत करेंगे उसके उपरांत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर पीटरहॉफ शिमला में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
संजीव कटवाल ने बताया की यात्रा के दूसरे दिन 20 अगस्त को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रातः 10 बजे भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर पहुंचेंगे, 10:15 बजे शिमला ग्रामीण के अंतर्गत घणाहट्टी बाजार में शिमला ग्रामीण मंडल केंद्र मंत्री का स्वागत करेगा।
उन्होंने बताया की केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 10:30 बजे जिला सोलन के अंतर्गत विधानसभा अर्की गलोग पहुंचेगे जहां वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे उसके उपरांत 12:00 बजे वह दाड़लाघाट, 12:30 भराड़ीघाट, 1 बजे ज़िला बिलासपुर के अंतर्गत नमहोल पहुंचेंगे जहां पर मंत्री राजिंद्र गर्ग व जिला बिलासपुर के सभी विधायक, स्थानीय कार्यकर्ता उनका जोरदार स्वागत करेंगे।
केंद्र मंत्री 2 बजे नौणी, 2:30 बजे मुख्य बाजार बिलासपुर पहुंचेंगे जहां एक जनसभा को संबोधित करने से पूर्व वह शहीदी स्मारक में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
अनुराग ठाकुर 4 पर घाघस, 4:30 पर बरमाणा पहुंचेंगे जहां स्थानीय कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।
संजीव कटवाल ने बताया की जिला मंडी के अंतर्गत सुंदरनगर केंद्रीय मंत्री 5 बजे  पहुंचेंगे जहां सुंदर नगर मंडल उनका स्वागत करेगा उसके उपरांत 5:15 बजे धनोटू चौक जहाँ नाचन मंडल, 5:30 बजे मुख्य बाजार नेरचौक जहाँ बल्ह मंडल, 6 बजे सर्किट हाउस मंडी जहां मंडी मंडल केंद्र मंत्री का जोरदार स्वागत करेगा।
कार्यक्रम प्रभारी संजीव कटवाल ने बताया कि यात्रा के तीसरा दिन 21 अगस्त को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 10:30 बजे पद्धर बाजार जहाँ स्थानीय कार्यकर्ता , 11:30 बजे जोगिन्दरनगर बाजार जहाँ जोगिन्दरनगर मंडल, 12 बजे चौतडा , 12:30 बजे बैजनाथ बाजार , 2 बजे पड़ियाखर, 2:30 बनूरी, 2:45 चढ़ियार चौक जहाँ स्थानीय कार्यकर्ता, 3 बजे मुख्य बाजार पालमपुर जहां पालमपुर मंडल उनका स्वागत करेगा।
3:30 बजे अरला संगम पैलेस जहाँ सुलह मंडल, 4:15 पर मला, 4:30 पर डाढ़, 4:45 चामुंडा मंदिर, 5:15 पर फतेहपुर जहाँ धर्मशाला मंडल और 5:45 बजे सर्किट हाउस धर्मशाला पहुंचेंगे जहां धर्मशाला मंडल उनका स्वागत करेगा।
संजीव कटवाल ने बताया कि यात्रा के चौथे दिन 22 अगस्त को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 10 बजे गग्गल, 10:15 पर कांगड़ा जहाँ कांगड़ा मंडल, 10:35 बजे रानीताल, 11 बजे पाईसा जहाँ देहरा मंडल, 11:15 बजे देहरिया , 11:30 बजे जवालामुखी, 12:15 पर कुंडलीधार, 12:30 बजे हनुमान चौक देहरा जहाँ देहरा मंडल, 1 बजे नैहरनपुखर और 1:15 बजे प्रागपुर पहुंचेंगे जहां जसवां प्रागपुर मंडल उनका स्वागत करेगा।
केंद्रीय मंत्री 2 बजे कलोहा, 2:15 पर रक्कड़, 2:30 बजे कलूर, 3 बजे नादौन, 3:15 पर जलाडी, 3:30 पर भुम्पल, 3:45 बजे नोहंगी, 4बजे  पर रंगस, 4:15 पर झनियारी, 4:30 पर पक्का भोर जांच स्थानीय कार्यकर्ता और 4:45 पर सर्किट हाउस हमीरपुर पहुंचेंगे जहां सहित हमीरपुर मंडल उनका भव्य स्वागत किया जाएगा ।
संजीव कटवाल ने बताया कि यात्रा का अंतिम और पांचवा दिन 23 अगस्त को केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर प्रातः 9 बजे समीरपुर पहुंचेंगे , 9:15 आहावा देवी, 10 बजे पर संगरोह, 10:10 पर पनजोत, 10:20 बजे बराडा, 10:30 पर झंनिकर, 10:40 पर बारी मंदिर, 10:50 पर टौणी देवी, 11  बजे थाना दरोगण, 11:10 पर कोट, 11:20 कलजड़ी देवी जहाँ स्थानीय कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे, 11:25 पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर गांधी चौक में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह 1 बजे मोरसू, 1:15 पर रेस्ट हाउस भोटा, 2:30 पर सलोणी, 2:45 पर मैहरे , 4 पर लठियाणी, 4:15 पर बंगाणा, 4:45 पर थानाकला, 5 बजे पर खुरवाई, 5:10 पर कोटलाकला, 6 बजे ऊना, 7 देहला और 7:45 बजे मैहतपुर पहुंचेंगे जहाँ संस्था ने कार्यकर्ता उनका जोरदार स्वागत करेंगे।
संजीव कटवाल ने बताया की यह यात्रा चारों लोकसभा क्षेत्रों से होती हुई 630 किलोमीटर चलेगी

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *