Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ ​

आशीर्वाद यात्रा का स्वागत परवाणू में स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सेहजल द्वारा किया गया , केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री सुखराम चौधरी, राजीव बिंदल, पुरषोत्तम गुलेरिया, के एल ठाकुर, रश्मि धर सूद, डेज़ी ठाकुर , ज़िला अध्यक्ष आशुतोष वैद्या व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का हिमाचल आगमन पर स्वागत किया।उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा का आज से हिमाचल में सुभारम्भ हो गया है, हिमाचल की जनता में इस यात्रा और अनुराग ठाकुर के आगमन में जनता में भारी जोश है।हमारे लिए सौभाग्य की बात की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के युवा को मंत्रिमंडल में स्थान दिया था। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल में देश के सभी वर्गों को जगह दी , प्रधानमंत्री का हार्दिक अभिनंदन।उन्होंने कहा की देश के नेतृत्व में हिमाचल अग्रमी भूमिका में है देश मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी हिमाचल से।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जनता का धन्यवाद किया कि वह उनको इस बारिश के मौसम में भी आशीर्वाद देने आए।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद की प्रधानमंत्री ने इतने छोटे से राज्य से इतनी छोटी आयु में मुझे आपने मंत्रिमंडल में मौका दिया है।उन्होंने कहा कि मोदी जी चाहते थे कि मंत्रिमंडल का परिचय लोक सभा मे हो पर कांग्रेस ने ऐसा नहीं होने दिया, हमारे मंत्रिमंडल में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। केंद्र का मंत्रिमंडल आज तक का सबसे युवा मंत्रिमंडल है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *