Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ ​

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह प्रभारी संजय टण्डन ने आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, सभी मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, मोर्चाें के अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों एवं सह प्रभारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केन्द्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो0 प्रेम कुमार धूमल विशेषरूप से इस वर्चुअल बैठक में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने की।
बैठक का मंच संचालन प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल किया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने देव भूमि हिमाचल में प्रभारी एवं सह प्रभारी का स्वागत किया उन्होंने अपनी टीम का परिचय नाम लेकर करवाया। सुरेश कश्यप ने प्रभारी को विस्तारक योजना से अवगत करवाया एवं कोविड-19 में जिस प्रकार भाजपा की अहम भूमिका रही उसके बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि भाजपा आने वाले पंचायती राज चुनावों के लिए रणनीति तैयार कर रही है, प्रदेश में मंडल मिलन के कार्यक्रमों का स्वरूप भी तैयार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकार के पिछले 3 वर्ष के कार्यकाल का ब्यौरा प्रभारी एवं सह प्रभारी के समक्ष रखा उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में संगठन और सरकार का अच्छा तालमेल है संगठन की पीठ थपथपाते हुए उन्हें बताया कि प्रदेश की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में संगठन का बड़ा योगदान है। उन्होंने ग्रहणी सुविधा योजना, हिम केयर योजना, जनमंच और सामाजिक सुरक्षा पेंशन का प्रदेश में बड़ा योगदान बताया। मुख्यमंत्री ने अविनाश राय खन्ना एवं संजय टंडन को 3 वर्ष के कार्यक्रम में आमंत्रित भी किया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास सरकार के खिलाफ कोई स्थाई मुद्दा नहीं है और पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा ने सभी 68 विधानसभाओं में ऐतिहासिक बढ़त हासिल की है।
सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि हिमाचल के काफी लोगों के साथ वह पहले भी काम कर चुके हैं, उन्होंने कहा कि संगठनात्मक कार्य की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश पूरे देश में अव्वल नंबर पर है। आने वाले समय में हिमाचल गुजरात सरकार की तर्ज पर रिपीट मॉडल अपना आएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बिहार की जीत पर शुभकामनाएं भी दी।
प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के समय काम किया वह सराहनीय है। उन्होंने बताया कि भाजपा का मंत्र पंचायत से संसद तक है और आने वाले पंचायती चुनावों में भाजपा अच्छा कार्य करेगी और उसके बाद सभी नगर निगमों में भी भाजपा का महापौर और उपमहापौर होगा। उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव से कई अनुभव बताते हुए भाजपा हिमाचल इकाई को कुछ टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस दिशाहीन, नेतृत्वविहीन एवं मुद्दाहीन पार्टी बनकर रह गई है। देश की जनता मानती है कि भाजपा ही राइट चॉइस है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सिद्धांत आधारित पार्टी उसका एक बड़ा उदाहरण बिहार में दिया है बड़ी मात्रा में विधानसभा सीटें जीत कर भी नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाया । उन्हें बताया कि भाजपा की दृष्टि से सारा देश हिमाचल की ओर देखता है और फिर अपनी योजनाओं को बनाता है।
उन्होंने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है कि 2022 में हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सशक्त सरकार बनानी है। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *