Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

भाजपा की बात करने वाले कांग्रेस का हाल बताए : नंदा

शिमला, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि भाजपा की बात करने वाले कांग्रेस नेता कांग्रेस का हाल बताए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल राजनीति की बात करती है पर भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास की बात करती है। कांग्रेस ने हमेशा जनता को गुमराह करने की बात की है , तत्यहीन बयानबाज़ी और अच्छे नेतृत्व की छवि को धूमिल करना कांग्रेस का काम है।
जनता ने कांग्रेस की सरकारें भी देखी है और भाजपा की भी, जनता को पता है कि भाजपा जो कहती है वो करके दिखती है। कांग्रेस केवल सपने दिखाने का कार्य करती है।
उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस से त्रस्त होकर उन्होंने सत्ता से बाहर किया है और पूरे देश भर में कांग्रेस लुप्त होती जा रही है।
जनता ने केंद्र में भाजपा की शश्क्त सरकार को नरेंद्र मोदी के नेतृव में दूसरी बार चुना है, यह जनता का अटूट विश्वास भाजपा में दिखता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के नेतृत्व में भाजपा और शक्तिशाली बानी है और आने वाले 2022 के चुनावों में जनता के बात फिर भाजपा के सकारात्मक कार्यो पर मोहर लगाने जा रही है। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *