Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 01/10/2021 

राष्ट्रपति के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को उनके 76वें जन्मदिवस पर बधाई दी है।
राष्ट्रपति को भेजे अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के गरीब व पिछड़े वर्ग को सशक्त बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उनकी सादगी और उच्च नैतिक मूल्य लोगों के लिए हमेशा प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे।
जय राम ठाकुर ने राष्ट्रपति के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभवों से राष्ट्र लाभान्वित होगा

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ