Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 02/10/2021

श्री दिगम्बर जैन सभा शिमला ने निबंध प्रतियोगिता के विजेताओ को सम्मानित किया।आज दिगम्बर जैन सभा शिमला ने जैन हॉल में निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओ को समान्नित किया जिसमे प्रोफेसर सिकंदर कुमार माननीय कुलपति हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डॉ. अनुपमा गर्ग प्रिंसिपल राजीव गाँधी डिग्री कॉलेज कोटशेरा वशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई।  ये प्रतियोगिता जैन धर्म के मूल सिद्धांत जिओ और जीने दो , अहिंसा परमो धर्म  और शाकाहार पर करवाई गई।  जिसमे शिमला क 29  स्कूलों के 139 छात्रों ने भाग लिया जिसमे आरुष किमोठी दयानन्द पब्लिक स्कूल के प्रथम पुरस्कार ,कृतिका govt girls sen sec .school. lakker bazar शिमला second prize व्  प्रियंका  स्वर्ण  पब्लिक स्कूल टुटीकंडी ने third prize हासिल किया। जिसमे प्रथम पुरस्कार 11000 second -5100 , Third -3100 रुपए और सम्मान चिन्ह भेंट किये गए।  इसके अलवा 10 विद्यार्थी को 1000 रुपय सांत्वना पुरस्कार दिए गए। मुख्य अतिथि ने कहा बच्चे देश काभविष्य है इन्होने ही आगे चल कर देश की भाग ढोर सभलानी है। श्री अशोक जैन प्रधान जैन सभा ने कहा भविष्य में ऐसी प्रतियोगिता कॉलेज लेवल पर करवाई जायेगी।  मंच का संचालन रविकांत जैन ने किया।  अंत में  के के जैन ने सभी का धन्यवाद किया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *